नशे के खिलाफ अभियान में भंवरकुआं इलाके में पुलिस ने डेढ़ दर्जन होस्टलों में जांच की। रविवार को अचानक पुलिस की अलग-अलग टीमें होस्टलों में पहुंची। एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि क्षेत्र में युवाओं द्वारा नशाखोरी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। रहवासी क्षेत्र से सूचनाएं आती थीं कि होस्टल के बाहरी छात्र नशाखोरी कर विवाद करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए भंवरकुआं थाने की 4 अलग-अलग टीमें बनाकर होस्टल व पीजी गेस्ट हाउस में रहने वाले संदेही युवक-युवतियों के कमरों की सरप्राइज चेकिंग करवाई। हालांकि चेकिंग में किसी के यहां से कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। नशे के खिलाफ पुलिस का ये चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
