इंदौर। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। युवक अवसाद में था। भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक, घटना गणेशपुरा स्थित रिहेब सेंटर की है। महू निवासी संतोष शिवनारायण को नशे की लत के कारण रिहेब सेंटर में भर्ती करवाया था। शनिवार को उसने फांसी लगा ली।
