एमआईजी क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है । मृतक युवती एक एडिशनल एसपी की बहु है और डेढ़ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी । फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हुआ है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।
घटना एमआईजी थाना क्षेत्र के खजराना रोड़ स्थित क्लासिक पूर्णिमा इस्टेट की है । यह 28 वर्षीय श्रेया सिंह नाम की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । श्रेया सिंह की शादी डेढ़ महीने पहले 12 जुलाई को एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल के बेटे वरुण सिंह से हुई थी । श्रेया अपने मायके आई थी जहा उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है । परिजनों ने बेटी को फांसी पर लटका देख पुलिस को इसकी सूचना दी । मौके से कोई सुसाइट नोट नही मिला है । पुलिस ने श्रेया का मोबाइल जब्त किया है ।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है । मामले में पुलिस ने मर्गकायम कर जांच शुरू कर दी है ।
