आज कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर इंदौर के विभिन्न मंदिरों में जबरदस्त साज सज्जा की गई ऐसा लगा मानो आज श्री कृष्णा स्वयं इन मंदिरों में जन्म लेने को आ रहे हैं इंदौर के 2000 साल पुराने गोपाल कृष्ण मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का आने का सिलसिला निरंतर जारी था जिसमें बूढ़े बच्चे जवान युवा सभी भगवान कृष्ण के दर्शन करने के लिए अतुर नजर आए अहिल्याबाई होलकर के वंशजों द्वारा बनाया गया यह मंदिर पूर्णतः काले पत्थरों से निर्मित किया गया है जिसकी चर्चा और महत्व आदिकाल से से चला आ रहा है गोपाल मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 5:00 से ही भगवान के अभिषेक के साथ भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की मनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई उसके बाद विभिन्न आयोजन हुए 1:00 बजे आरती होगी शाम को 5:00 बजे आरती होगी शाम 7:00 बजे सायन आरती होगी इसके पश्चात महिलाओं के द्वारा भजन गाए जाएंगे और नृत्य किया जाएगा इस तरह आज संपूर्ण दिन कृष्ण जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से इंदौर की जनता मनाएगी गई मंदिरों में आम जनता का उत्साह देखते ही बन रहा है
