नगर निगम द्वारा गुमटी हटाने से दुखी होकर बैंक रिटायर्ड कर्मचारी ने दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बैंक रिटायर्ड कर्मचारी ने नगर निगम द्वारा मंगलवार को अपनी गुमटी हटाने से दुखी होकर अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें निगम द्वारा गुमटी हटाने और कॉलोनी के कुछ परिवारों द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक का नाम अनिल यादव है जो चंद्रलोक कॉलोनी का निवासी है,जिन्होंने यूनियन बैंक से रिटायर्ड होने के बाद अपने घर के बाहर ही गुमटी नुमा दुकान शुरू की थी। बुधवार सुबह अनिल यादव ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि कॉलोनी के कुछ परिवारों ने मिलकर पिताजी के खिलाफ कॉलोनी के व्हाट्सेप ग्रुप में अनर्गल बातें लिखीं थी और निगम में गुमटी की शिकायत की थी। जिसके बाद निगम ने सोमवार को नोटिस भेजा था और तीन दिन में दुकान हटाने को बात कही थी,लेकिन निगम के कर्मचारी मंगलवार को ही आ पहुंचे और अतिक्रमण हटा दिया,जिसके बाद अनिल यादव सदमे मीना गए थे और आज उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें निगम की कार्रवाई और कॉलोनी के कुछ परिवारों द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल इस मामले में पलासिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version