नगर निगम की महिला कर्मचारी ने सहायक आयुक्त पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की स्थापना शाखा में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने गुरुवार को नगर निगम के ही एक प्रभारी सहायक आयुक्त पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उक्त महिला कर्मचारी ने नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह को शिकायत की है। महिला कर्मचारी ने आयुक्त को बताया की स्वास्थ्य विभाग स्थापना का प्रभारी होने के चलते उक्त सहायक आयुक्त के केबिन में जब किसी फाइल पर हस्ताक्षर करवाने गई थीं इसी दौरान सहायक आयुक्त ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने के बाद निगम आयुक्त ने पहले महिलाओं की शिकायतों को सुनने के लिए महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की चार सदस्यीय विशाखा कमेटी का गठन किया और उक्त शिकायत को इस समिति को सौंप दिया है। पूर्व में नगर निगम में गठित विशाखा समिति की प्रभारी उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल थीं। लेकिन उनके देवास तबादले के बाद उक्त समिति का पुनर्गठन नहीं किया गया था । बताया जाता है कि गुरुवार को ही विशाखा समिति ने महिला कर्मचारी को बुलाकर घटना की पूरी जानकारी ली।

Exit mobile version