इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना, 18 दिन की बेटी को झाड़‍ियों में छोड़ आया पिता, पत्नी से बोला बिल्ली उठाकर ले गई

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • झोले में भरकर सांवेर जेल के पास छोड़ आया था, 5 घंटे बाद पुलिस पहुंची तो बच्ची सोती सुरक्षित मिली।
  • रोहित चुपके से बच्ची को झोले में भरकर झाड़ी में छोड़कर अपने काम पर चला गया।
  • बच्ची गुम होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया, रहवासी एकत्र हुए और पुसिल को बुलाया।
  • गनीमत रही कि बच्ची सुरक्षित मिली। कोई जानवर नहीं आया, न ही किसी ने देखा।

इंदौर। गौरीनगर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। निजी संस्थान में काम करने वाला कमयूरटर आपरेटर रोहित यादव अपनी 18 दिन की बेटी को सुनसान जगह पर झाड़‍ियों में छोड़कर आया गया। कुछ देर बाद पत्नी ने बच्ची को ढूंढने लगी और पति को फोन लगाया तो बोला उसे बिल्ली उठाकर ले गई होगी। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने बच्ची को छोड़ने की बात बता दी, इसके बाद पुलिस सांवेर जेल के पास पहुंची और उसे सुरक्षित पाया। हीरा नगर टीआई पप्पू लाल शर्मा के मुताबिक़ रोहित को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

रोहित डकाच्या क्षेत्र में रहता है, ससुर की तबीयत खराब होने पर इंदौर के गौरीनगर आया था। पत्नी अनिता ने गुरुवार सुबह 10 बजे छोटी बेटी को नहलाकर तैयारी किया और सुला दिया। रोहित चुपके से बच्ची को झोले में भरकर झाड़ी में छोड़कर अपने काम पर चला गया। बच्ची गुम होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया, रहवासी एकत्र हुए और पुसिल को बुलाया। पुलिस ने रोहित से संपर्क किया तो वह टालता रहा। घर आया तो उसका झोला चेक किया, जिसमें एक शॉल थी।

5 घंटे बाद पुलिस पहुंची तो बच्ची सोती हुई मिली
रोहित शाल को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। लेकिन अनिता वह शॉल पहचान गई और बोली कि इसी शाल में बेटी को रखा था। पुलिस ने पूछताछ की तो रोहित टूट गया और सारी बात बता दी। करीब 5 घंटे बाद पुलिस सांवेर जेल से पास पहुंची और बच्ची झाड़‍ियों के बीच सोती हुई मिली। गनीमत रही कि बच्ची सुरक्षित मिली। कोई जानवर नहीं आया, न ही किसी ने देखा।

दूसरी बेटी हुई तो परिवार में होने लगा विवाद
जानकारी के मुताबिक रोहित की पहले से एक बेटी है और 18 दिन पहले उसे दूसरी बेटी हुई। उसके बड़े भाई हेमराज की भी दो बेटियां हैं। इसी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

- Advertisement -
Exit mobile version