नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित लोगो द्वारा गंदे पानी और सफाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर निगम कार्यालय में आज जनसुनवाई आयोजित की गई,इस दौरान कई लोग अपनी-अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों से मिले,अधिकांश लोगों ने इस बार भी गंदे पानी और सफाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई है इसके अलावा कई लोग जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे थे निगमायुक्त शिवम् वर्मा ने भी कई लोगों की समस्या को सुना और इसके निराकरण को लेकर सम्बंधित जोन के अधिकारी को निर्देश दिए है,निगमायुक्त शिवम वर्मा की माने तो आज हुई जनसुनवाई में करीब 40 से अधिक शिकायतें मिली है जिसमे से कई लोगों की समस्या का मौके पर ही निराकरण किया गया है जबकि कुछ गंभीर शिकायतों को सम्बंधित जोन के अधिकारी तक पहुँचाया गया है .और तय समय सीमा में निराकरण के आदेश दिए है .

नगर निगम की जनसुनवाई में मिली शिकायतों को निगमायुक्त जिस तरह से गंभीरता से ले रहे है उसके बाद से अब जनसुनवाई में काफी कम लोग अपनी समस्या को लेकर पहुँच रहे है,

Exit mobile version