इंदौर में रिटायर आर्मी अधिकारी पर घर खाली करने को लेकर किया विवाद बुजुर्ग दंपति ने की शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से शिकायत कर घर के सामने ही रहने वाले लोगों की शिकायत की है बुजुर्ग का कहना है कि टोना टोटका कर आए दिन मारपीट कर घर पर कब्जा करना चाहते हैं फिलहाल पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं….।

इंदौर में आर्मी से रिटायर बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा पुलिस के आला अधिकारियों के पास एक शिकायत लेकर पहुंचा जिसमें बुजुर्ग का कहना था कि कुछ दिन पहले उनके घर के सामने ही रहने वाले एक परिवार द्वारा उनके घर में घुसकर जमकर मारपीट की गई जो की सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी और इस आधार पर पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत की गई है तो वहीं उनका कहना था कि घर खाली करने को लेकर आए दिन दबाव बनाया जाता है परिवार के साथ घर के सामने कभी नींबू फेंक देते हैं काटकर तो कभी तूने टोटके करते हैं जिसके कारण बुजुर्ग दंपत्ति काफी मानसिक रूप से प्रताड़ित है तो वहीं दूसरी ओर उनके मानसिक रूप से परेशान बच्चों के साथ भी जमकर मारपीट की गई थी लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में कार्रवाई कर दी पूरे मामले में अधिकारियों का कहना है की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की जाएगी और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version