नगर निगम और जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही 4 दुकानें सील की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

.जिला प्रशासन के निर्देश के बाद राजवाड़ा के पीछे खजूरी बाजार मार्केट में निगम की टीम ने चार दुकानों को सील किया। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से अतिक्रमण करने सहित यातायात बाधित करने वाली दुकानों पर यह कार्रवाई हुई है।

निगम के सहायक यंत्री बृजमोहन भदोरिया के अनुसार खजूरी बाजार मार्केट में जिला प्रशासन की टीम के साथ निगम के दल ने कर दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील करने की कार्रवाई आज की है। बताना चाहेंगे कि इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, शहर में यातायात बाधित करने वाले और अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को लेकर सख्त हो गए हैं जहां शहर में अलग-अलग स्थान पर जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार विभिन्न तरह की कार्रवाई हो रही है।

Exit mobile version