इंदौर पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़ा पुलिस ने कार भी जब्त की।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है वह भिंड का रहने वाला है शहर में शराब तस्करी कर रहा था उसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है जहां थाना प्रभारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी छोटे सिंह उर्फ विकास पिता रणधीर सिंह भदौरिया निवासी ग्राम हरिइच्छा थाना गौरवी जिला भिंड है कल एलआईजी लिंक चौराहे पर एक बोलेरो कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी में 129 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब निकली गाड़ी बोलेरो क्रमांक एमपी-09 सीवाय 5772 छोटे सिंह चला रहा था उससे पूछताछ की गई तो वह शराब के बारे में सही जवाब नहीं दे पाया इसके बाद उसे पकड़कर थाने लाया गया और कार्रवाई की पुलिस ने कार भी जब्त की।

Exit mobile version