.इंदौर नगर निगम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें आमजन अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। वहीं कुछ शिकायतकर्ता ऐसे भी थे, जो सुनवाई कक्ष तक पहुंचने में सक्षम नहीं थे, जिनकी सुनवाई नगर निगम आयुक्त ने अपने कार्यालय से बाहर आकर की। साथ ही उनकी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिसमें एक निशक्त महिला अनुकंपा नियुक्ति के लिए परेशान हो रही थी, जहां उनके आवेदन पर नगर निगम आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
