इन्दौर सत्र 2021-2022 में प्रवेशित फिजियोथेरेपी एवं पैरामेडिकल विश्वविद्यालय द्वारा हम छात्राओं कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जनसुनवाई में
छात्रों ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया है की हम सभी छात्राओं ने चोइथराम कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस जो की एमपीएमसू यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड है, मे वर्ष 2021 मे B.P.T (बचेलर्स ऑफ़ फिजियोथेरेपी मे एडमिशन लिया था वर्ष 2021 से आज दिनांक 25-6-2024 तक हमारी प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं ली गई है इससे हमारा भविष्य अंधकार मे जा रहा है दिनांक 22-03-2024 में सत्र 21-22 की परीक्षा हेतु टाइम टेबल जारी किया गया था, जो की दिनांक 29-5-2024 से 10-6-24 तक होनी थी, परंतु किसी अपरिहार्य कारण से आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई, जो की अभी तक नही हुई है बार बार परीक्षा निरस्त होने से व कोई भी उपयुक्त कारण ना देने से विद्यार्थी मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो रहे है।
इतना समय बीत जाने पर भी प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित नही की जा रही है इस हिसाब से तो हमे हमारा कोर्स पूरा करने मे 10-12 साल लग जायेंगे, और 10-12 साल बाद डिग्री मिलने का कोई फायदा नही होगा क्योंकि हमारी उम्र निकल जायेगी और यह की हमारे कॉलेज ने वर्ष 2021 मे ही हमारी पूरे वर्ष की 70000 फीस भी जमा करवाली!
और अभी तक हमारे प्रथम वर्ष की परीक्षा नही ली है
इन्दौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ऐसा मामला है निश्चित रूप से भोपाल में जो संस्था एग्जाम करती है उससे बात की जाएगी और जो भी रास्ता होगा निकल जाएगा कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा
