नकली टीआई गिरफ्तार इंदौर में सीआरपीएफ का बर्खास्त सब इंस्पेक्टर निकला आरोपी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूड़िया इलाके में देर रात नकली टीआई पकड़ाया है। वह एक हम्माल को सड़क पार करते समय टक्कर मारकर भाग रहा था। जिसे हम्माल ने अपने साथी के साथ पीछा कर पकड़ लिया। विजयनगर थाने के पास हम्माल को डराने के लिये टीआई ने नकली पिस्टल भी तान दी थी। लेकिन हम्माल डरा नही। पुलिस रात में मेडीकल के लिये नकली टीआई को एमवाय लेकर पहुंची थी। वह सीआईएसएफ से कुछ साल पहले ही बर्खास्त हुआ है।
लसूड़िया पुलिस ने नकली टीआई गणेश(40)पुत्र मोहनलाल परमार निवासी जलालपुरा तेहसील देपालपुर को पकड़ा है। टीआई गणेश सीआरपीएफ से बर्खास्त है। जो नौकरी में नही है। उसने जो खाकी वर्दी पहनी थी। उसके कंधे पर सीआरपीएफ का मेनो लगा हुआ था। वही तीन स्टार भी लगे हुए है।उसके पास एक नकली पिस्टल और स्कापिर्यो कार जब्त की गई है।

Exit mobile version