इंदौर में बुजुर्ग ने लायसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली… सुसाइड से पहले बेटी को भेजा था मैसेज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विजय नगर में 65 साल के बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बुजुर्ग ने सोमवार देर रात पलंग पर लेटकर 12 बोर की राइफल से फायर किया। गोली सिर के आरपार निकल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। विजय नगर पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम विजय शुक्ला है। उन्होंने सुसाइड से पहले बेटी को मैसेज किया था। शुक्ला की लाइसेंसी बंदूक है।

सुसाइड से पहले शुक्ला ने इंदौर में रह रही बेटी को मैसेज किया कि इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हैं। शुक्ला के पास सिक्योरिटी गार्ड की एजेंसी थी। बड़ा बेटा अहमदाबाद में नौकरी करता है। जबकि सुसाइड के वक्त छोटा बेटा, बहू और तीन बच्चे अपने कमरे में थे। पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Exit mobile version