नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम थाना पुलिस लगातार आपराधिक गतिविधियो में सक्रिय रहने वाले अपराधियो पर कार्यवाही कर रही है। ताजा मामले में पुलिस ने नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित को गिरफ्त में चोरी का माल बरामद कर लिया है।

इंदौर की विद्या पैलेस कालोनी मे हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस उपायुक्त जोन-1 आदित्य मिश्रा, अति.पुलिस उपायुक्त जोन-1 आलोक शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि वारदात को अज्ञात आरोपियो द्वारा अंजाम दिया गया था । इसके बाद रहवासी और कालोनी के सीसीटीव्ही फुटैज के आधार पर तफ्तीश करने के बाद अजय पिता बद्रीलाल चौहान और अमित बिलवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई और आरोपियो ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस में गिरफ्त में आए आरोपितों से चोरी का माल जब्त कर लिया है। जब्त किए समान की कीमत एक लाख रुपए है । पुलिस फिलहाल दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है

Exit mobile version