धोखाधडी के अपराध में फरार आरोपी क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में धराया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर।जमीनी धोखाधड़ी के मामले में फ़रार चल रहे आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा करोड़ों रुपए की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक सूचना मिली थी कि देवास जिले के हाटपिपलिया में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी इंदौर में फरारी काट रहा है सूचना के बाद पुलिस ने घेरा बंदी कर आरोपी को पकड़ा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम फिरोज पिता जलील शेख निवासी श्रीपद नगर खजराना होना बताया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि देवास जिले के गांव करनावत में फरियादी की करोड़ों रुपए की भूमि के दस्तावेजों में हेरा फेरी कर नए दस्तावेज तैयार कर उक्त भूमि का विक्रय किया था और धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था फिलहाल आरोपी को हाटपिपलिया पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

Exit mobile version