नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राउ पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शासकीय नौकरी लगवाने का नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राउ पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा फरियादी से शासकीय विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ₹5लाख की मांग की थी और ₹3लाख ले लिए थे आरोपी द्वारा बड़े-बड़े लोगों से जान पहचान और शासकीय विभाग में अपनी पेठ जमा कर लोगों को अपने झांसे में लेता था ।

पूरे मामले जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दण्डोतिया ने बताया कि राउ क्षेत्र के रहने वाले मनोहर प्रताप भेरूलाल सांखला द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि संकल्प सक्सेना निवासी भोपाल ने खुद को बड़े-बड़े लोगों से और राजनीतिक लोगों के साथ उठना बैठना तथा हर सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का बताया था और उसने बताया था कि वह उनके बेटे करण को भी किसी सरकारी विभाग में नौकरी लगवा देगा जिसके ₹5 लाख लगेंगे उनके झांसे से मैं आने के बाद ₹3 लाख संकल्प को दे दिए गए थे ₹2 लाख अगले दिन देना तय किए थे लेकिन फरियादी को कुछ शंका हुई और उसकी जानकारी निकाली तो यह जानकारी आई की संकल्प बड़ी-बड़ी बातें कर जरूरतमंद लोगों से बेमानी पूर्वक धोखाधड़ी कर रुपए प्राप्त कर लेता है इस दौरान उन्होंने संकल्प को रुपए देने से मना कर दिया वही जब फरियादी द्वारा एडवांस दिए गए रुपए वापस मांगे तो वह उन्हें धमकाने लगा और झूठे केस में फसाने की और जेल भिजवाने की धमकी देने लगा इसके बाद फरियादी थाने पहुंच कर संकल्प के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई शिकायत के बाद आरोपी संकल्प को पकड़ा पूछताछ में बताया कि वह इसी तरह से लोगों को बेवकूफ बनाकर नौकरी आदि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठ लेता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है जिसमे और भी खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version