धुलकोट में आयोजित हुआ पट्टा वितरण कार्यक्रम…सिकलीगर समाज के 25 परिवारों को मिले पट्टे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शनिवार दोपहर में धुलकोट में सामाजिक कार्यक्रम के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष सरदार इक़बाल सिंहजी लालपूरा जी के नेतृत्व में आयोग के स. गुरदीप सिंह भाटिया इंदौर के विशेष प्रयासों से सिकलीगर समाज के 25 परिवारों को शासन द्वारा पट्टे वितरित करवाए गए।आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में खरगोन एस. डी. एम. श्री भास्कर गाचले, थानाप्रभारी गौरीशंकर पराशर, पटवारी देवराम मुजालदे, सरपंच सालगराम किराड़े कि मौजूदगी में पट्टे वितरित किए गए। आयोजन में युवा सिख संगठन के इंदौर संभाग अध्यक्ष स त्रिलोचन सिंह भाटिया, श्री गुरुसिंघ सभा खरगोन के प्रधान हरचरण सिंह भाटिया, सहयोगी सतपाल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने ग्राम में निवासरत परिवारों के निवास स्थान का निरीक्षण भी किया।

युवा सिख संगठन के इन्दौर संभाग महासचिव एवं श्री गुरुसिंघ सभा खरगोन के सेक्रेटरी स कमलजीत सिंह गांधी ने बताया कि सिकलीगर समाज के परिवारों को रहवास एवं रोज़गार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज पच्चीस परिवारों को 800 वर्गफीट से 3200 वर्गफीट तक के पट्टे शासन द्वारा वितरित करवाए गए जिससे सिकलीगर परिवारों को मूलनिवास का हक्क मिल सके तथा इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।


दिलवाई गयी सामूहिक शपथ
आयोग के गुरदीप सिंह भाटिया ने बताया की आज एस डी एम महोदय द्वारा ग्राम धुलकोट के सिकलीगर समाज के 70 सदस्यों के द्वारा प्रशासन को शपथ पत्र देते हुए सामूहिक शपथ दिलवाई गई कि समाज के सदस्य अब किसी भी प्रकार की ग़लत गतिविधि में लिप्त नहीं रहेंगे न ही किसी प्रकार का अवेध कार्य करेंगे अगर हमारे गाँव में भी किसी रहवासी द्वारा ऐसा कार्य किया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देंगे यह समाज सुधार के हित में एक सराहनीय क़दम है ।

https://timenews.today/img/2024/03/WhatsApp-Video-2024-03-03-at-11.27.44-AM.mp4
https://timenews.today/img/2024/03/WhatsApp-Video-2024-03-03-at-11.27.45-AM.mp4
https://timenews.today/img/2024/03/WhatsApp-Video-2024-03-03-at-11.27.45-AM-1.mp4
https://timenews.today/img/2024/03/WhatsApp-Video-2024-03-03-at-11.27.46-AM.mp4
Exit mobile version