“ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच एवं थाना तिलक नगर की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ तस्कर धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपी के कब्जे से 7 किलो 390 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) एवं 01 दोपहिया वाहन (कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए ) की जप्त।

इन्दौर – क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम व थाना तिलक नगर ने सांची प्वाइंट स्कीम नंबर 140 बिचौली मर्दाना में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति एक्टिवा गाड़ी से बिचौली तरफ से पिपलियाना तरफ आते दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा व चेक किया गया , नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम (1) महेश उर्फ आकाश उर्फ बम बम पिता सूरज सोनकर निवासी– वसुंधरा कॉम्पेक्स वंदना नगर इंदौर का होना बताया । आरोपी महेश उर्फ आकाश उर्फ (बम बम) के खिलाफ पूर्व में भी इंदौर शहर के अन्य थानों पर कई अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेते, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कुल 7 किलो 390 ग्राम एवं 01 दोपहिया वाहन (कीमत करीब 01 लाख 50 हजार रुपए) की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिलक नगर पर अपराध धारा 8/20 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Exit mobile version