धार भोजशाला को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर करने वाले कुलदीप तिवारी को स्कूल से निकाला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

धार भोजशाला को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर करने वाले कुलदीप तिवारी को उनके स्कूल से निकाल दिया गया है साथ ही यह भी धमकी दी गई है जब तक आप याचिका वापस नहीं लेंगे तब तक आप स्कूल नहीं आ सकते हैं जिसको लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही कई लोगों पर शिकायत भी की है।

-बता दे पिछले दिनों इंदौर हाई कोर्ट में भोजशाला के मामले को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में ए एस आई रिपोर्ट पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष होने के कारण इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई तो वही इंदौर हाई कोर्ट में भोजशाला मामले में याचिका दायर करने वाले कुलदीप तिवारी जो की मूलत लखनऊ के रहने वाले हैं उन्हें जिस स्कूल में वह पढ़ते थे उसे स्कूल से निकाल दिया गया है वही कुलदीप तिवारी से जब बात हुई तो उनका कहना था कि स्कूल प्रबंधक में उन्हें इसलिए निकला है क्योंकि वह जिस स्कूल में नौकरी करते थे उन स्कूल संचालक और प्रबंधन का कहना था कि जो अपने विभिन्न जगहों पर याचिका लगाई गई है उन्हें वापस ले लो और यदि आप याचिका वापस नहीं लेते हैं तो आप स्कूल नहीं आ सकते हैं बता दे कुलदीप तिवारी लखनऊ के सबसे बड़े स्कूल सिटी मोंटेसरी स्कूल मे बच्चों को पढ़ाते हैं लेकिन जब से उन्होंने धार भोजशाला को लेकर याचिका दायर की है उसके बाद से उनकी परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है जहां उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया है तो वहीं उन्होंने पूरे मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही अन्य जगहों पर भी की है लेकिन अभी तक किसी तरह का कोई उनकी सुनवाई नहीं हो रहा है जिसके कारण वह काफी परेशान भी है।

Exit mobile version