धार्मिक यात्रा में हुई युवक की मौत के मामले में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बीते दिन धार्मिक यात्रा के दौरान युवक की हुई मौत के मामले में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने मालवा मिल इलाके में आज प्रदर्शन किया और शासन प्रशासन के समक्ष कई मांगे रखी।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राजेश बेंजावे ने आज बताया कि रंजीत बाबा हनुमान की शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद बीते दिन शुभम रघुवंशी की निर्मल हत्या हो गई थी मामले में जहां पुलिस की कार्रवाई जारी है तो वही हिंदू संगठन के लोगों ने मृतक के परिजनों को एक करोड रुपए की मुआवजा राशि और बढ़ती नशाखोरी की रोकथाम की मांग की है यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो शासन प्रशासन के खिलाफ आने वाले रविवार को 7 जनवरी को सुबह 10 बजे गठन के लोग शहर में बड़ा आंदोलन करेंगे।

Exit mobile version