कांग्रेसियों ने किया नगर निगम जोनल कार्यालय का घेराव विभिन्न वार्डों में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के नरवल स्थित नगर निगम के झोन 17 पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया, कांग्रेस कार्यकताओ ने आरोप लगाया की बीजेपी के विधायक के दबाव में अधिकारी कांग्रेस के पार्षदों को काम नहीं करने दे रहे है।

– दरअसल इंदौर में चुनाव ख़त्म होने के बाद अब नगर निगम में कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है, जहा नगर निगम में भाजपा की परिषद है और अब इंदौर की सभी विधानसभा में विधायक भी अब भाजपा के है, ऐसे में कांग्रेस का आरोप है बीजेपी के दबाव में अधिकारी काम कर रहे है और कांग्रेस पार्षदों के द्वारा कराये जा रहे कामो में दिक्कत भी दे रहे है, इसे लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे कार्यकर्ताओ के साथ झोन पर पहुंचे और ज्ञापन दिया।

Exit mobile version