द्वारकापुरी क्षेत्र में बदमाशो ने किया शराब को लेकर विवाद सीसीटीवी में कैद, 4 आरोपियों पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित शराब दुकान पर शराब की अवैध मांग करते हुए कुछ युवकों ने जमकर उत्पाद मचाया, जहां उन्होंने शराब दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही जमकर विवाद भी किया, जिसमे दुकान कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को राउंडअप किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला द्वारकापुरी क्षेत्र की शराब दुकान का है, जहां पहुंचे चार युवकों ने शराब की अवैध मांग दुकान के कर्मचारियों से की, इसमें जब कर्मचारियों ने शराब देने से मना किया, तब चारों युवकों ने विवाद करना शुरू कर दिया, इसके साथ ही उन्होंने दुकान में पत्थर फेंककर तोड़फोड़ भी की, वही शराब की मांग करने और विवाद करने की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वही इस मामले में दुकान के कर्मचारियों के द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर से शिकायत के आधार पर द्वारकापूरी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें राउंडअप किया है।

Exit mobile version