इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 6 दिन पहले हुई लूट की घटना में पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपों के पास से पुलिस ने लूट गए डेबिट कार्ड चेक और पैन कार्ड सहित एक हज़ार जप्त कर लिए हैं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 से ज्यादा कैमरे के खंगाले है।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित लंदन विला में 23 फरवरी की सुबह 4:00 बजे इंडियन ऑयल के मैनेजर के घर लूट की घटना सामने आई थी। लूट की पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लूट के एक दिन बाद आरोपियों ने लूट कर ले गए होंडा सिटी कर झाबुआ में छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन खंगाली और पुलिस ने अलीराजपुर में डेरा डाल लिया 6 दिन बाद अलीराजपुर से सोमला पिता बदन सिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने लूट कर ले गए एक हज़ार रुपये डेबिट कार्ड , चेक जप्त , किए हैं। वही आरोपी के बाकी साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल और आरोपी की पहचान की जिसके बाद अब आरोपी से पुलिस से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
