दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन का समापन देशभर के विद्वानों ने की शिरकत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

श्री महायोग शनि अनुसंधान सामाजिक संस्था द्वारा दिनांक 27 और 28 जुलाई को विशाल ज्योतिष परामर्श सम्मेलन और विद्वान सम्मान समारोह आयोजित किया गया,, इस मौके पर देशभर के 400 से अधिक विद्वानों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ,,,कार्यक्रम में पधारे भुवनेश्वरी ज्योतिष और वास्तु संस्थान के आचार्य डॉक्टर संतोष भार्गव का विशेष रूप से सम्मान हुआ,,, आयोजन में वैदिक जन्म कुंडली हस्तरेखा मस्तिष्क रेखा वस्तु अंकगणित तंत्र-मंत्र टैरो कार्ड और लाल किताब जैसे विद्वानों ने अपने अनुभव साझा किया साथ ही विद्वानों ने आम लोगों को निशुल्क परामर्श भी दिया,,कार्यक्रम में राधेश्याम पांचाल, पंडित प्रकाश गौड़, आचार्य जितेंद्र नाथ महाराज, विनोद शास्त्री का विशेष सहयोग रहा अंत में आभार ज्योतिष संजय शर्मा ने माना।

Exit mobile version