दूसरी मंजिल से अनियंत्रित होकर गिरा डेढ़ साल का मासूम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

डेढ़ वर्षीय बच्चे की दूसरी मंजिल की गैलरी से गिरने पर मौत हो गई घायल अवस्था मे परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहाँ प्रारंभिक जांच मे डॉक्टरो ने उसे मृत घोषत कर दिया

चन्दन नगर थाना क्षेत्र के केशव नगर मे रहने वाले डेढ़ वर्षीय राजा पिता रज्जीक खान शुक्रवार शाम अपने घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था इस दौरान परिजन अपने काम मे लगे हुए थे तभी बच्चा एक छोटी कुर्सी को घसीट कर दूसरी मंजिल की गैलरी मे ले गया पहले तो वह कुछ देर तक खेलता रहा उसके बाद वह कुर्सी पर चढ़ कर गैलरी से नीचे देखने लगा तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर निचे जा गिरा लोगो ने उसे देखकर परिजन को सूचना दी थी परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ प्रारंभिक जांच मे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Exit mobile version