कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा ने अपने लाव लश्कर के साथ रैली के रूप में अपना फार्म जमा किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रायसेन-विदिशा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा ने अपने लाव लश्कर के साथ रैली के रूप में शक्ति प्रदर्शन करते हुए रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के समक्ष अपना फार्म जमा किया!इस अवसर पर कई बड़े नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबी बेरोजगारी की बात ना करते हुए 400 सीट पार की बात कर रहे है।पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज तो पहले भी पांच बार से सांसद रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे है।लेकिन वह रायसेन विदिशा क्षेत्र की भोली भाली जनता को यह नहीं बता पाए विकास कहाँ है। प्रताप भानु शर्मा की नामांकन रैली में विदिशा रायसेन जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Exit mobile version