दूध एजेंसी के नाम पर 8 लाख ठगे ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर पुलिस ने दूध एजेंसी के नाम पर 8 लाख ठगने वाले एक ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है आरोपी की तलाश जारी है

मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी अमित टुटेजा जो सार्थक विहार कॉलोनी मिर्जापुर में रहते हैं जिन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि आरोपी आनंद चौकसे निवासी नंदा नगर इंदौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
गया है। फरियादी अमित ने पुलिस को बताया कि आरोपी आनंद ने उसे झांसा दिया कि वह उसे अमूल दूध कीएजेंसी दिलवा देगा लॉकडाउन के दौरान आरोपी ने एजेंसी के नाम पर 8 लाख ले लिए आज तक ना तो पैसे लौटाए ना ही एजेंसी दिलवाई। फरियादी ने कहा तो उसे धमकियां देने लग गया इसके बाद फरियादी थाने पहुंचा और शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है

Exit mobile version