- थाने के सामने ही जान देने की धमकी देने के बाद गुरुवार को आरोपित के खिलाफ पुलिस को आपराधिक प्रकरण दर्ज करना पड़ा।
- दुष्कर्म पीड़िता के साथ मारपीट हुई है।
- रसूखदार आरोपित ने केस वापस लेने का बोलकर उसके साथ मारपीट की।
दुष्कर्म पीड़िता के साथ मारपीट हुई है। रसूखदार आरोपित ने केस वापस लेने का बोलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पहले शिकायत पर गौर नहीं किया। थाने के सामने ही जान देने की धमकी देने के बाद गुरुवार को आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक मूसाखेड़ी निवासी 28 वर्षीय पीड़िता ने कुछ समय पूर्व बुढ़ी बरलई शिप्रा निवासी अश्विन पुत्र अरविंद पटेल के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज करवाया था। पीड़िता का आरोप है कि 12 जनवरी को वह नौकरी के सिलसिले में स्कीम-114 में आई थी। रास्ते में आरोपित अरविंद पटेल ने रोका और कहा कि तूने उसके खिलाफ झूठी एफआइआर दर्ज करवाई है। रिपोर्ट वापस नहीं ली तो जान से खत्म कर देगा।आरोपित अश्विन ने पीड़िता के साथ मारपीट की और धमकाते हुए फरार हो गया। मामले में पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत की लेकिन आवेदन लेकर कहा कि जांच करेंगे। गुरुवार को वह दोबारा पहुंची तो महिला अफसर ने जांच का आश्वासन दिया। पीड़िता ने दुखी होकर कहा कि आज वह थाने के सामने ही जान दे देगी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल अश्विन पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया।
