लसूड़िया पुलिस ने गुरुवार को 38 वर्षीय शादीशुदा महिला की शिकायत पर लक्की उर्फ अलबाब खान, अबरार उर्फ विक्की और अनस पठान के खिलाफ केस आरोपित लक्की ने हिंदू बनकर करीबी बढ़ाई और शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता का आरोप है कि वह उसे सांवेर स्थित होटल वेलकम और रिंग रोड़ के होटल शिवओम में लेकर गया था। पुलिस दोनों होटलों की भी जांच करेगी। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक आरोपित से सात साल से संबंध थे। दोनों की व्यापार के सिलसिले में बात हुई थी। उनके बीच आनलाइन लेनदेन भी हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
