इंदौर क्राइम ब्रांच में दुष्कर्म के मामले में धार जिले के गंधवानी से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार क्या है पकड़े गए आरोपीय घटना के बाद से ही फरार थे जिन पर इनाम भी उद्घोषित किया गया था जिन्हें इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए गंधवानी पुलिस को सौपा है
जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पिछले दिनों धार जिले के गंधवानी में एक नाबालिक के साथ दो बदमाशों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था घटना के बाद से ही आरोपी सरफराज और मोहम्मद यूसुफ अली फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया था दोनों आरोपी इंदौर के खजराना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं वही मुखबिर की मिली सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु गंधवानी पुलिस को सौप है
