सार्वजनिक श्री रामकृष्ण मंदिर द्वारा भंडारेका आयोजन बालिकाओं द्वारा धार्मिक भजनों पर दी गई प्रस्तुति

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में श्री राम की भक्ति देर रात तक नजर कई स्थानों पर भजन श्री सुंदरकांड तो वही भंडारे के आयोजन होते दिखाई दिए इसी कड़ी में सदर बाजार में भी 10 हजार लोगो का भंडारा आयोजित किया जिसमे 5 बालिकाओं द्वारा कई दिनों की प्रेक्टिस के बाद श्री राम धुन पर प्रस्तुतियां दी गई….।

अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इंदौर में भी काफी उत्साह का माहौल देखा गया बाजार से लेकर गलियों तक पूरी तरह से भगवा में नजर आया है और इसी के तहत देर रात तक कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन किए गए और इनमें से एक सदर बाजार क्षेत्र में 10000 लोगों का भव्य भंडारा आयोजित किया गया इस दौरान संजय रायकवार का कहना था सार्वजनिक श्री रामकृष्ण मंदिर में पूजा पाठ के बाद श्री राम के आगमन पर खुशियां मना रहे हैं जिसमें छेत्री रहवासी और आसपास के जितने भी लोग हैं उनके साथ चलित भंडारे का आयोजन किया गया जिस तरह से बड़े-बड़े आयोजनों में सुंदर स्टाल लगाकर लोगों को भोजन कराया जाता है इस तरह से हमने भी प्रयास किया है कि भंडारे में बेहतर भोजन के स्टाल लगाकर भक्तों को भोजन कराया जा रहा है तो इसी के साथ कई दिनों तक बालिकाओं द्वारा धार्मिक भजनों पर प्रस्तुतियां दी गई जिसको निहारने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ भी देखी गई है सभी लोग श्री राम की भक्ति में राम हुए नजर आए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला और समाजसेवी दिलीप सिकरवार, संजय रायकवार, शुभम रायकवार साहित्य बालिका परी, तमन्ना, आयुषी, श्रेया, और महिमा ने प्रस्तुति दी है और बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लाह के साथ श्री राम की आराधना की गई है

Exit mobile version