जैन समाज के लोगों को दुबई टूर करवाने के नाम 62 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अमृत टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक महेंद्रसिंह मंड को अन्नपूर्णा पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित था वाह विजय नगर के एक होटल मे छुप कर फरारी काट रहा था
गिरफ्तार आरोपी कें खिलाफ राजीव जैन की शिकायत पर 27 जनवरी को आरोपी ट्रेवल्स संचालक महेंद्रसिंह पिता दिलीप सिंह मंड निवासी अन्नपूर्णा के खिलाफ केस दर्ज किया था आरोपी मंड के बताए पैकेज के आधार पर लिए जैन समाज के 166 यात्रियों के लिए दुबई का टूर बुक करवाया था। प्रत्येक यात्री के 80 हजार रुपए जमा कराए गए थे, जिसमें इंदौर से दुबई आना-जाना, ठहरना, घूमना और खाना शामिल था। आरोपी ने कुल 81 लाख रुपए लिए थे उसके बाद भी वीजा नहीं दिया। रुपए माँगने पर आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया था। लोगों ने पुलिस कमिश्नर को मामले किं शिकायत किं थी जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को विजयनगर के होटल से गिरफ्तार कर लिया
