इंदौर | राऊ निवासी महिला ने शादी के 13 साल बाद 50 लाख रुपए दहेज मांगने का केस दर्ज कराया है। महिला के अनुसार पिता से 10 तोला सोना, अन्य आभूषण और भरपूर दहेज दिया। शादी के बाद पता चला पति दीनदयाल पाटीदार के अन्य महिला से संबंध हैं। इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे। पति को व्यापार में घाटा हुआ तो ससुर रमेश, सास मांगूबाई कहने लगे पिता से 50 लाख रुपए लेकर आ। मैंने इससे इनकार किया तो शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे। परेशान होकर मैं मायके महू आ गई।
