छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, आरोपी को जेल भेजा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | भंवरकुआं इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से छेड़छाड़ हुई। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह विष्णुपुरी इलाके की है। छात्रा कोचिंग से लौट रही थी तभी बदमाश मोहम्मद साद पिता मोहम्मद अश्फाक अंसारी बाइक से आया और सरेराह छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो भागने लगा, लेकिन शोर सुनकर लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

Exit mobile version