भंवरकुआं थाना क्षेत्र में थूकने की बात पर हुए विवाद में एक युवक पर पाइप से हमला कर दिया। पुलिस ने सोनू सूर्यवंशी निवासी चितावद की शिकायत पर आरोपित जीतू पाल पर केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने बताया कि वह अपने छोटे भाई गोलू, दोस्त शुभम और कुलदीप के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान जीतू, जो उसके घर के सामने ही रहता है, वहां आया और कहने लगा कि बेवजह उसके घर के सामने बैठकर गुटका खाकर थूकते हो। सोनू ने विरोध किया तो आरोपित ने मारपीट की।
