✓आदतन आरोपी पूर्व में हुए प्रख्यात यवल सोमानी हत्याकांड में 10 साल की सजा होने पर जमानत पर आया था जेल से बाहर।
शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार उक्त अपराध में शामिल अपराधियों की तलाश की जा रही थी । इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि आरोपी (1).राकेश पिता मनोहरलाल तंवर उम्र 48 साल नि. समाजवाद इंद्रा नगर इंदौर जो थाना पीथमपुर जिला धार के 8/20 एनडीपीएस. एक्ट. के अपराध में फरार चल रहा था आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी राकेश तंवर पूर्व में हुए प्रख्यात यवल सोमानी हत्याकांड में शामिल रहा था व पकड़े जाने के बाद 10 साल की सजा होकर जमानत पर बाहर आया था।
आरोपी को क्राइम ब्रांच व थाना पीथमपुर जिला धार की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी पर उक्त अपराध घटित करने पर अपराध धारा 8/20 भादवि. का कायम किया गया था जिसपर अग्रिम कार्यवाही थाना पीथमपुर जिला धार द्वारा की जा रही है।
