इन्दौर डिश टीवी द्वारा ‘डिशटीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज’ के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एक साथ डिश टीवी अपने सभी ग्राहकों को अब टीवी सब्सक्रिप्शन के अंतर्निहित देगा ओटीटी सेवाएं, इंडस्ट्री में होगा पहला कदम। ग्राहकों को लोकप्रिय ऐप्स में से पसंदीदा प्लेटफार्म चुनने को लेकर मिलेगी सुविधा डिश टीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज किसी भी स्क्रीन पर कहीं भी’ पहुंच सुनिश्चित कॉन्टेंट, उपकरणों और ऑफ़र के साथ एक व्यापक मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र करेगा प्रदान।
इंदौर 20 May 2024: डिश टीवी ने भारत में मनोरंजन अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए एक अग्रणी पहल की है। अग्रणी डीटीएच प्रदाता ने अपनी इस पहल में अपने अभूतपूर्व प्रस्ताव ‘डिश टीवी स्मार्ट’+ सर्विसेज की घोषणा की है। यह लॉन्च इस इंडस्ट्री में एक नया उदाहरण स्थापित कर रहा है, जो ग्राहकों को किसी भी स्क्रीन पर, कहीं भी, बिना किसी अतिरिक्त लागत के टीवी और ओटीटी दोनों कॉन्टेंट तक अपनी पहुंच प्रदान करता है। यह सुविधा, लचीलापन और उन्नत मनोरंजन विकल्प को सुनिश्चित करती है, जिससे ग्राहकों के देखने के अनुभव को और भी सशक्त बनाया जा सकता है।
‘डिश टीवीस्मार्ट+’ सर्विसेज’ के साथ, सभी डिश टीवी और डी2एच ग्राहक, जिनमें नए और मौजूदा ग्राहक भी शामिल हैं,
