थाना खजूरी सड़क जिला भोपाल के प्रकरण में फरार 03 हजार रू का उद्घोषित इनामी आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपी स्थान बदल–बदल कर, घटना के समय से ही छिपकर काट रहा था फरारी ।

✓आदतन आरोपी के विरुद्ध लूट करने, अवैध हथियार, आबकारी व Ndps अधिनियम जैसे अपराध पहले से पंजीबद्ध है।

शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में लूट व चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।

इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि थाना खजूरी सड़क जिला भोपाल में हुई लूट व चोरी की घटना में फरार आरोपी (1). केशव उर्फ मेंडिस पिता राजाराम मांजरे उम्र 24 साल नि. नेहरू नगर इंदौर एवं इंद्रा एकता नगर मुशाखेडी इंदौर जो घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा।

- Advertisement -

आरोपी पर उक्त अपराध घटित करने पर अपराध धारा 427, 393, 34 भादवि. का कायम किया गया था, जिस पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना खजूरी सड़क जिला भोपाल द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version