इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ उसके की परिचित दो युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया जब यह बात नाबालिक की मां को पता पड़ी तो उसने थाने पहुंचकर दोनों ही आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है
जानकारी के मुताबिक तेजाजी नगर क्षेत्र की रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिक ने अपनी मां को यह बताया था कि पड़ोस में ही रहने वाले परिचित युवकों ने उसके साथ गलत हरकत की है जब उसकी मां उसे थाने लेकर पहुंची और नाबालिक का मेडिकल परीक्षण कराया तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई और नाबालिक के बयान के आधार पर दोनों ही आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है वही दोनों ही आरोपियों की तलाश अब पुलिस कर रही है
