मल्हारगंज थाना पुलिस ने एक मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार क्या है आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद हुई है पकड़ा गया आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध फायर आर्म्स के साथ फोटो डालकर दहशत भी फैलता था
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक पिछले दिनों मल्हारगंज क्षेत्र से एक दुकान से मृत्युंजय नमक फरियादी के तीन मोबाइल चोरी हुए थे जिसकी शिकायत मल्हारगंज थाने पर दर्ज की गई थी घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की धर पकड़ के लिए टीम लगाई गई थी वही क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी क्षेत्र में घूम रहा है जिसके आधार पर आरोपी मोबीन खान निवासी सदर बाजार को पकड़ा उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं जब उसके मोबाइल की तलाशी ली गई तो उसमें अवैध फायर आर्म्स के साथ फोटो भी होना पाए गए जिसके आधार पर उसके पास से एक 12 बोर की देशी पिस्टल पुलिस में बरामद की है वहीं आरोपी पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं आरोपीय क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है जिस पर कई मामले दर्ज होना पाए गए हैं फिलहाल पकड़े गए आरोपों पर पृथक से एक आर्म्स एक्ट की भी कार्रवाई की गई है और उससे पूछताछ की जा रही है कि यह अवैघफायर आर्म्स कहां से लाया था
