तुकोगज थाना क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा काम मांगने गए और की रेकी रात्री में दिया घटना को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तुकोगंज में शुक्रवार देर रात साड़ी व्यापारी पर हमला कर दो बदमाशों ने लूट की वारदात की थी। इस मामले में तुकोगंज पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी यो ने काम मांगने के बहाने रेकी कर लुट की थी

पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पंकज पांडे ने बताया कि मजी रोड़ में मणिरत्न के पीछे लाल बंगले में रहने वाले पलाश जैन के यहां दो चोरो ने लूट की वारदात की थी। आरोपियों ने पलाश जैन पर हमला किया और आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में टीआई जितेन्द्र यादव ने थाने में टीम बनाने के साथ लगातार फुटेज खंगाले। जिसमें हुकुमचंद कालोनी में रहने वाले पवन ओझा और बाणगंगा के रहने वाले रवी पिता प्रकाश साहू को पकड़ा है जिन्होंने वारदात को अंजाम देना कबूला है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह काम मांगने के लिए वहां पहुंचे थे और उन्होंने पलाश के घर में रेकी की थी इसके बाद यह मध्य रात्रि में एक्टिवा से वहां तक पहुंचे और घर में घुसकर सर में मारकर घायल किया और घर में रखें सोने चांदी के आभूषण और ₹20000 नगद लूट कर ले गए थे पूरा मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 6 लख रुपए के जेवर और ₹2000 नगद और एक घटना में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद कर ली है वहीं मैच तीन दिनों में इस लूट का खुलासा करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई है

Exit mobile version