सेवानिवृत्ति की बेला में श्रमदान दल ने पौधा रोपण कराया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पौधरोपण अभियान के तहत श्रमदान द्वारा चलाए जा रहे जन-जन विशेष पौधारोपण कार्यक्रम के क्रम में बुधवार श्रमदान दल द्वारा शासकीय कन्या हाई स्कूल गांधी चौक परिसर में वरिष्ठ शिक्षक महेंद्र शर्मा की सेवा निवृत्ति की बेला में अशोक का पौधा रोपित कराया।जन जन विशेष पौधारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए गए सभी पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा ली गई।सेवानिवृत्ति के उपलक्षय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त विद्यालय स्टाफ,वरिष्ठ शिक्षक महेंद्र शर्मा के परिजन एवं श्रमदान दल के सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version