तुकोगंज पुलिस ने बाईक चुराने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया 16 चोरी की बाइक की जप्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तुकोगंज पुलिस ने बाईक चुराने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है वह अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे पुलिस ने उनके कब्जे से 16 चोरी की बाइक जिसकी कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है
एडीसीपी राम सनेही मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम हरिओम मकवाना व गोकुल गौड़ है लगातार शेल्बी अस्पताल व 56 दुकान इलाके से बाइक चोरी की वारदात हो रही थी पुलिस को कई स्थानों के सीसीटीवी फूटेज भी मिले थे जिनके आधार पर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपितों को उनके नाबालिक साथी के साथ पकड़ लिया उनके कब्जे से पुलिस ने 9 लाख रुपए कीमत की 16 बाइक जप्त की है पुलिस का कहना है कि आरोपियों से ओर भी चोरी की गाड़ियां मिल सकती है

Exit mobile version