तुकोगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई एक चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चोर से चोरी का माल भी बरामद किया है।

दरअसल रविवार रात सम्राट होटल के सामने एमजी रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटर के एक शोरूम में चोरी की वारदात हुई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस के हाथ इस वारदात के कुछ सीसीटीवी फुटेज आए थे। फुटेज के हुलिए के आधार पर बदमाश की पहचान के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। बस दो दिनों में तुकूगंज पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसका नाम चंदूलाल पिता छोटेलाल उम्र 28 साल निवासी घुमा की फेल इंदौर बताया गया है पूछताछ में चोर ने शोरूम से एक लोहे की तिजोरी चोरी करना कबूल किया है।

हालांकि पुलिस ने बदमाश से चोरी की गई तिजोरी और उसमें रखें नगदी रुपए और दस्तावेजों को बरामद कर लिया है, वहीं पकड़े गए बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Exit mobile version