इंदौर में कांग्रेस का पोस्टर जारी, पीएम मोदी के परिवारवाद पर तंज कसा ‘हम दो हमारे दो’

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कांग्रेस ने आज कारों पर लगाने वाला पोस्टर जारी करके भाजपा के मोदी परिवार की पोल खोल अभियान की शुरुआत की हैं। म.प्र. कांग्रेस कमेटी महासचिव राकेश सिंह यादव ने भाजपा के मोदी परिवार की पोल खोलते हुए नया पोस्टर जारी किया हैं।
इस पोस्टर में कार्टून के ज़रिये मोदी परिवार को “हम दो हमारे दो परिवार” बताकर जमकर कटाक्ष किया हैं।
इसके साथ ही पोस्टर में एक तस्वीर के साथ यह भी दर्शाया गया हैं, की इस कार में न्याय के 5 स्तंभ का I.N.D.I.A. परिवार हैं। उल्लेखनीय है की भाजपा द्वारा कल ही मोदी परिवार के पोस्टर लगाकर अभियान शुरू किया गया था, जिसके बाद कांग्रेस ने नया पोस्टर जारी करके चुनावी समर के माहोल में जवाब दिया है।

Exit mobile version