तुकोगंज थाना क्षेत्र में चौकीदार द्वारा बिल्डिंग में ही रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र की में चौकीदार द्वारा बिल्डिंग में ही रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पूरा मामले में पुलिस ने आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है…।

पूरे मामले में तुकोगंज थाना प्रभारी के मुताबिक क्षेत्र में ही रहने वाली एक पीड़िता द्वारा शिकायत की गई है कि उन्हीं की बिल्डिंग में रहने वाले एक चौकीदार द्वारा पीड़िता युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस का कहना है कि पीड़िता अपने फ्लैट में से परिजनों को गाड़ी खड़ी करने की बात कह कर घर के नीचे आई थी और इस दौरान चौकीदार द्वारा जोर जबरदस्ती कर युवती के साथदुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आरोपी से तमाम पहलुओं पर पूछताछ करने में जुटी हुई है….

Exit mobile version