तुकोगंज व संयोगितागंज थाना क्षेत्र में 10 मिनट के अंतराल में दो लूट की वारदात हुई है दोनों थाना पुलिस को घटना में सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर आरोपितों की तलाश जारी है
पहली घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र में अशोक यादव के साथ हुई अशोक यातायात पार्क के सामने से गुजर रहा था तभी एक स्कूटर पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे उन्होंने अशोक के हाथ से उसका मोबाइल छीना और भाग निकले इसी घटना के 10 मिनट बाद तुकोगंज थाना क्षेत्र के चैन सिंह का बगीचा में भी हरीश नोनिया के साथ लूट की वारदात हुई उन्होंने ने पुलिस को बताया कि जुपिटर वाहन पर बैठे तीन युवक उनके पास पहुंचे थे उन्होंने अशोक के हाथ से उनका मोबाइल छिना और भाग निकले पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है
