तिलक नगर थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म युवक को न्यायालय में पेश किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक लड़के ने अपने ही किराएदार के साथ ज्यादती करने का अपराध किया है. पुलिस ने हालांकि प्रकरण दर्ज कर नाबालिक को गिरफ्तार किया है।

दरअसल घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र की है. यहा रहने वाले एक माता-पिता ने अपनी 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की ज्यादती का आरोप लगाने की शिकायत की है। अपनी शिकायत में पीड़िता के परिवार ने बताया कि उनकी बच्ची नाबालिक है और वह जिस मकान में रहते हैं वह किराए का मकान है और वही के मकान मालिक के 14 वर्ष के लड़के ने उनकी बेटी के साथ एक कमरे में ले जाकर जाती करने की कोशिश की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जब छानबीन की तो पीड़िता के माता-पिता के लगाए गए आप सही साबित पाए गए। इसी आधार पर धारा 376 के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नाबालिक बच्चों को न्यायालय में पेश किया है।

Exit mobile version